{"_id":"6226c170f3dd9503822272bf","slug":"suicide-note-written-by-lover-boyfriend-brutally-murdered-girlfriend-after-rape-in-janjgir","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: प्रेमी ने प्रेमिका से लिखवाया सुसाइड नोट, फिर दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, शव को तालाब में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: प्रेमी ने प्रेमिका से लिखवाया सुसाइड नोट, फिर दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, शव को तालाब में फेंका
Tue, 08 Mar 2022 08:07 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:07 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की हत्या के लिए खतरनाक प्लान बनाया जिसके तहत उसने पहले प्रेमिका से सुसाइड नोट लिखवाया फिर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्रेमी ने शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर की तर्ज पर वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, छत्तीसगढ़ की पुलिस ने एक लड़की की हत्या मामले में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की हत्या के लिए खतरनाक प्लान बनाया जिसके तहत उसने पहले प्रेमिका से सुसाइड नोट लिखवाया फिर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, लड़की के परिजनों ने बीते दो मार्च को लापता होने की रिपोर्ट जैजैपुर थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई। इसी बीच कुछ लोगों ने तालाब में एक लड़की का अज्ञात शव देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने लड़की की पहचान बीते 28 फरवरी से लापता उक्त नाबालिग के रूप में किया। पुलिस ने जब शव की जांच की तो छात्रा के कपड़ों में एक सुसाइड नोट मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि छात्रा से दुष्कर्म हुआ है और गला दबाकर उसकी हत्या कि गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि छात्रा का गांव के ही जवाहर चंद्रा नामक युवक से प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने जवाहर चंद्रा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन
हत्या के पीछे क्या था कारण
सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि लड़की की मां ने बीते 26 फरवरी को फोन पर बात करते हुए छात्रा को पकड़ लिया था और फोन को भी जब्त कर लिया था। इसकी वजह से छात्रा जवाहर चंद्रा से लगातार घर से भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी दबाव से परेशान होकर उसने खतरनाक योजना बनाई। लड़के को लगा कि लड़की नाबालिग है अगर वह उससे शादी करता है तो फंस सकता है। इसलिए उसने अपनी योजना के तहत लड़की को 28 फरवरी की रात एक तालाब के किनारे सुनसान जगह पर ले गया और झांसे में लेकर पहले सुसाइड नोट लिखवाया और उसके बाद दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन