{"_id":"63c3b85a6b0e551d6e1e7493","slug":"suicide-in-chhattisgarh-girl-dead-body-found-hanging-on-tree-in-balod-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी या हत्या: सगाई से पहले 15 फीट ऊंचे पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, हाथ पर थे ब्लेड से काटने के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी या हत्या: सगाई से पहले 15 फीट ऊंचे पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, हाथ पर थे ब्लेड से काटने के निशान
Sun, 15 Jan 2023 01:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 15 Jan 2023 01:55 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। उसके बाद जांच की दिशा तय होगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में रविवार को एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। उसके हाथ पर भी ब्लेड से काटने के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या या खुदकुशी को लेकर मामला उलझ गया है। युवती की अगले सप्ताह सगाई थी। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी तक घटना का कारण सामने नहीं आ सका है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुंगेरा निवासी थानेश्वरी (23) पुत्री शिवलाल महला का शव रविवार को गांव के ही जंगल में 15 फीट ऊंचे पेड़ से लटका मिला है। सुबह जब स्थानीय ग्रामीण उधर लकड़ी लेने के लिए पहुंचे तो पेड़ से शव लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। एक सप्ताह बाद ही थानेश्वरी की सगाई थी। ऐसे में प्रेम संबंधों में भी जान देने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। उसके बाद जांच की दिशा तय होगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की है। हालांकि शादी का माहौल होने के कारण परिवार में मौत से मातम पसरा हुआ है। ऐसे में ज्यादा पूछताछ भी नहीं हो पा रही है। उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन