फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   subhranshu chaudhary won yong business leader award

शुभ्रांशु चौधरी को 'यंग बिजनेस लीडर' अवॉर्ड, अमेरिका में होंगे सम्मानित

Mon, 21 Sep 2015 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Sep 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
subhranshu chaudhary won yong business leader award

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शुभ्रांशु चौधरी को अमरीका की संस्था 'बोस्टन ग्लोबल फोरम' ने वर्ष २०१५ के यंग बिजनेस लीडर चुना है।

विज्ञापन


'बोस्टन ग्लोबल फोरम' हॉर्वर्ड और एमआईटी सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े लोगों का एक सामूहिक मंच है  जो प्रतिवर्ष यंग बिजनेस लीडरों का चयन कर उनके काम को आगे बढ़ाने में बौद्धिक मदद करता है|

शुभ्रांशु चौधरी को यह पुरस्कार मीडिया के लोकतंत्रीकरण की दिशा में उनके काम के लिए दिया गया है।

शुभ्रांशु के अलावा यह सम्मान इस वर्ष अफगानिस्तान की रोया महबूब, अमेरिका के बिल ओटमैन और वियतनाम की चाऊ जियान थी गुयेन को भी दिया गया है।

पिछले अमरीकी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे माइकेल डूकासिस २५ सितम्बर को हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार देंगे।
विज्ञापन


वे सीजीनेट स्वर (http://cgnetswara.org/) के नाम से एक पत्रकारिता फोरम चला रहे हैं जिसमें सुदूर इलाकों के ग्रामीण अपनी खबरें बिना पैसा खर्च किए मोबाइल फोन के जरिए दुनिया तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश और उड़ीसा के नक्सल प्रभावित आदिवासी इलाकों के आदिवासियों को इस फोरम से काफी मदद मिली है और वे अपनी खबरें दुनिया तक पहुंचा पा रहे हैं।

इस फोरम पर खबर आने के बाद उनकी समस्याओं का निराकरण भी होने लगा है। सीजीनेट स्वर ने आदिवासियों को उनकी अपनी भाषा, जैसे गोंडी या हल्बी में भी खबरें देने की सुविधा दी है।

शुभ्रांशु चौधरी को पुरस्कार दिए जाने पर बोस्टन ग्लोबल फोरम के प्रमुख तुआन गुयेन कहते हैं,“बिजनेस सिर्फ आर्थिक मुनाफ़ा कमाने के लिए ही नहीं होता हालांकि यह उसका एक प्रमुख हिस्सा है|


हमें लगता है कि सामाजिक बदलाव की दिशा में योगदान करने वाले कामों को भी व्यापार की तरह विकसित कर उन्हें बढ़ावा दिया जाना चाहिए।”

इस पुरस्कार के बाद फोरम अगले एक साल तक शुभ्रांशु चौधरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में एक लोकतांत्रिक मीडिया प्रशिक्षण संस्थान बनाने में बौद्धिक मदद करेगा जिससे इस प्रयोग को और आगे ले जाया जा सके जो मध्य भारत में शान्ति लाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

शुभ्रांशु चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने भी इस प्रस्तावित संस्थान को मदद देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed