{"_id":"59b24d384f1c1bf97f8b5028","slug":"students-asked-to-collect-fund-cook-chicken-and-server-with-liquor-in-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: टीचर्स डे पर बच्चों से फंड इकट्ठा करवा कर स्कूल में बना चिकन और परोसी गई शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: टीचर्स डे पर बच्चों से फंड इकट्ठा करवा कर स्कूल में बना चिकन और परोसी गई शराब
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक बच्चों को समाज की बुराइयों से दूर रहने और एक अच्छा इंसान बनने की शिक्षा देता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में शिक्षक का कोई और ही रूप नजर आया। टीचर्स डे के मौके पर कांकेर जिले के सरकारी स्कूल में शिक्षकों ने छात्रों को पैसे इकट्ठा करने, मीट पकाने और शराब के साथ परोसने को कहा।
विज्ञापन
मामला इलाके के नरहार ब्लॉक के हाई स्कूल का है। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने शिक्षा विभाग को इस बात की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि स्कूल में इस तरह की घटानएं आए दिन होती रहती हैं। यहां शिक्षक अक्सर नशे की हालत में मिलते है और कुछ दिनों पहले एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की खबर भी सामने आई थी।
विज्ञापन
पढ़ें: भूख से मरी गायों को लेकर नया खुलासा
विज्ञापन
हाल में ही स्कूल के एक टीचर को छात्रों से बॉडी और हेड मसाज कराने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। टीचर डे के मौके पर जब दूसरे स्कूल के बच्चे को शिक्षक आशीर्वाद दे रहे थे, उस वक्त जामगांव हाई स्कूल के टीचर पार्टी की प्लानिंग कर रहे थे, वो भी बच्चों से चंदे के नाम पर वसूले पैसे से।
पढ़ें: इस गुरु ने बनाया बच्चों का शानदार भविष्य
5 सितंबर को स्कूल खत्म होने के बाद शिक्षकों ने बच्चों से पैसे इकट्ठा करने और चिकन लाने को कहा।
जिसके बाद छात्रों से चिकन पकाने को कहा गया, हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि शिक्षकों ने बच्चों के सामने स्कूल में शराब पी या बाहर कहीं। जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जो भी शिक्षक इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
वहीं बच्चों के परिजनों का आरोप है कि शिक्षकों ने सरकार की ओर से दी जा रही सरस्वती साइकिल योजना पर भी 150 रुपये लगभग 50 छात्राओं से वसूल किए हैं।