फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   student who went for picnic in dies after falling in Powai fall in Balrampur Ramanujganj

CG: पिकनिक मनाने गए छात्र की पवई फाल में गिरकर मौत, एक दिन बाद मिला शव

Thu, 02 Jan 2025 05:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 05:21 PM IST
सार

पवई फाल में नए वर्ष के पहले दिन पिकनिक मनाने गया छात्र पैर फिसलने से गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार को एसडीआरएफ ने शव बरामद किया है।

विज्ञापन
student who went for picnic in  dies after falling in Powai fall in Balrampur Ramanujganj
पवई फाल में गिरकर छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पवई फाल में नए वर्ष के पहले दिन पिकनिक मनाने गया छात्र पैर फिसलने से 100 फीट ऊंचाई से नीचे गहरे पानी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही छात्र के शव को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। देर शाम तक शव नहीं मिलने के बाद गुरुवार को अंबिकापुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी, जिसके द्वारा तीन बजे के करीब चट्टान में फंसे छात्र के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पथरी चंपानगर निवासी दिलीप यादव अपने दोस्तों के साथ सुबह 8:30 बजे घर से पवई फाल के निकला था। पवई फाल के ऊपर वह खाना बना रहे थे और नहा रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से दोपहर 12:30 बजे के करीब 100 फीट नीचे वह गहरे पानी में गिर गया, जिसकी तत्काल जानकारी मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, परंतु शव का पता नहीं चल सका था। आज अंबिकापुर से पहचे एसडीआरएफ की टीम के द्वारा दोपहर 3:00 के करीब शव को निकाला जा सका।

विज्ञापन

 

100 फीट ऊंचाई से लगातार झरने से पानी गिरने के कारण नीचे काफी गहराई हो गई है, जिस कारण से काफी परेशानी हो रही थी। कल गोताखोरों की टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद भी शव को नहीं ढूंढा नहीं जा सका। आज दोपहर 3 बजे शव को ढूंढा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed