फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   student committed suicide by hanging himself in his hostel room in Jagdalpur

मोहब्बत में मिला धोखा: हॉस्टल के कमरे में फांसी पर झूल गया बसु, इंस्टाग्राम पर डाला आखिरी पोस्ट; कर देगा भावुक

Fri, 06 Oct 2023 10:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

जगदलपुर  जिले में प्यार में धोखा खाने के बाद एक छात्र हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। वहीं, छात्र ने सुसाइड करने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाली है।

विज्ञापन
student committed suicide by hanging himself in his hostel room in Jagdalpur
प्रेमी और प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभा थाना क्षेत्र के 50 सीटर हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने प्यार में धोखा खाने के बाद हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों से माफी भी मांगी। आत्महत्या की जानकारी लगते ही दरभा थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दरभा ब्लॉक के 50 सीटर हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का नाम बसु राम पोयम था, जो 12वीं कक्षा में पढ़ता था। छात्र बसु राम पोयम कोड़ेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली गांव का रहने वाला था। बसु राम पोयम कुछ दिन पहले छुट्टी खत्म होने के बाद गांव से वापस हॉस्टल लौटा था। शुक्रवार को उसने परिजनों से बात की और आत्महत्या करने के लिए कहा। परिजनों ने जैसे ही छात्र की इस बात को सुना वे तत्काल हॉस्टल पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


परिजनों व दोस्तों के अनुसार, छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें उसने प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगया है और उसी की वजह से आत्हत्या करने की बात कही है। वहीं, हॉस्टल अधीक्षक का कहना है कि वह कुछ दिनों से परेशान था और उसके परिवार को फोन करके फांसी लगाने की सूचना दे रहा था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइट नोट बरामद किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed