फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State level youth festival and folk literature conference started in raipur

Raipur: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और लोक साहित्य सम्मेलन का आगाज, सीएम भूपेश ने किया उद्घाटन

Sat, 28 Jan 2023 02:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 02:32 PM IST
सार

भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ में युवाओं के विकास और कौशल उन्मुखी के लिए लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में सरकार कई आयोजन करवा रही है। आज शनिवार से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं लोक साहित्य सम्मेलन 2023 की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
State level youth festival and folk literature conference started in raipur
मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ में युवाओं के विकास और कौशल उन्मुखी के लिए लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में सरकार कई आयोजन करवा रही है। पारंपरिक खेलों को समर्पित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के बाद अब आज शनिवार से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव  एवं लोक साहित्य सम्मेलन 2023 की शुरुआत हुई।  28 से 30 जनवरी तक चलने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्धाटन किया। सीएम के शुभ संदेश के साथ यह आयोजन शुरू हुआ। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राजगीत 'अरपा पैरी के धार' गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षा की। इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया उपस्थित रहीं। महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेशभर के तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे।



पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड-फेस्ट भी
युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 3 हजार से अधिक प्रतिभागी 38 विविध विधाओं में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, कबड्डी एवं खो-खो के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक-गीत और लोक-नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड-फेस्ट का आयोजन महोत्सव में किया जाएगा। 




लोकनृत्य और करमा नाच का होगा आयोजन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान खेल संचालनालय परिसर में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुख्य मंच में लोकनृत्य एवं करमा नाच, द्वितीय मंच में बस्तरिया नाच और ओपन मंच में राउत नाचा की प्रस्तुति होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोकगीत और तात्कालिक भाषण, 100 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, 60 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल संचालनालय के ऊपर के हॉल में दोहपर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में दोपहर 1 बजे से खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष और कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।



29 जनवरी को पंथी नृत्य और सरहुल नृत्य
युवा महोत्सव के दूसरे दिन 29 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पंथी नृत्य और सरहुल नृत्य, दूसरे मंच में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सुवा नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा और ओपन मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक फुगड़ी और भौरा की प्रतियोगिता होगी। पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 7.30 बजे तक एकांकी नाटक, 100 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य और 60 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बांसुरी वादन, हारमोनियम, मृदंगम, सितार और वीणा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल संचालनालय के ऊपर के हाल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता तथा खेल परिसर डोम में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फूड फेस्टिवल तथा विश्वविद्यालय खेल परिसर मैदान में खो-खो महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कबड्डी महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कुश्ती महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड और गेड़ी दौड़ का आयोजन होगा।



30 जनवरी को रॉक बैंड का आयोजन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन यानी 30 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड, विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम 4 बजे से खेल संचालनालय परिसर साइंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में समापन समारोह का आयोजन होगा। 



छत्तीसगढ़ी पकवानों से महकेगी राजधानी
युवा महोत्सव के माध्यम से संपन्न व समृद्ध छत्तीसगढ़ को मंच पर दिखाने का प्रयास किया जाएगा। यहां की परंपरागत पकवान, वेशभूषा, खेल, नृत्य, गीत व तीज त्यौहारों का प्रदर्शन होगा। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानों से राजधानी रायपुर महक उठेगी। छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ शास्त्रीय नृत्य के संगम से युवा महोत्सव का माहौल उत्सव में बदल जायेगा। छत्तीसगढ़ी नृत्य में राउत नाचा, सुआ गीत, गेड़ी नाच, पंथीनृत्य, करमा नाच और बस्तरिया नृत्य तथा शास्त्रीय नृत्य में भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य का संगम युवाओं मे जोश भर देगा। महोत्सव में आयोजित फुड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ में त्यौहारों के मौके पर बनाए जाने वाले चीला, चौसेला, फरा, मुठिया, ठेठरी, खुर्मी, गुजिया, पीड़िया, अईरसा, अनरईसा, अंगाकर रोटी, पूरी, सोंहारी, गुलगुला भजिया, मिर्ची भजिया आदि जैसे छत्तीसगढ़िया व्यंजन  की सुगंध महकेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed