फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State level fortnight 'Cleanliness is service' started in CG, CM vishnudeo Sai swept floor

CG News: राज्य स्तरीय पखवाड़ा 'स्वच्छता ही सेवा' शुरू; सीएम साय ने लगाई झाड़ू, दिलाई स्वच्छता की शपथ

Tue, 17 Sep 2024 05:10 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 05:10 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर के तेलीबांधा तालाब कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े की राज्य स्तरीय शुरुआत की।

विज्ञापन
State level fortnight 'Cleanliness is service' started in CG, CM vishnudeo Sai swept floor
राज्य स्तरीय पखवाड़ा 'स्वच्छता ही सेवा' शुरू, सीएम साय ने लगाई झाड़ू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर के तेलीबांधा तालाब कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े की राज्य स्तरीय शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई भी की। वहीं स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन






सीएम साय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। शहरों, गांवों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तारीफ की
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की। इसके बाद से ही घर-घर में शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार गरीबों और वंचितों के लिए काम कर रहे हैं। जनधन योजना के तहत देशभर में लोगों के बैंक खाते खुले। इन खातों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी लीकेज के हितग्राहियों तक पहुंच रही है। इन राशियों का बहुत बेहतर सदुपयोग भी हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रहीं स्वच्छता दीदियां
साय ने कहा कि मैं स्वच्छता दीदियों को शत-शत नमन करता हूं। वे घर-घर जाकर कचरे का संग्रहण कर रही हैं और स्वच्छता में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही हैं। वे सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर रिसायक्लिंग और खाद बनाने के लिए भेज रही हैं। उन्हें कल गुजरात में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में शामिल होने का अवसर मिला था, जिसमें वायुमंडल को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। 



सामाजिक संस्थाओं का सम्मान
सीएम ने स्वच्छता दीदियों और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओं ग्रीन आर्मी, बंच ऑफ फूल्स, कुछ फर्ज हमारा भी और एवेंजर्स ग्रुप के साथ ही समाजसेविका शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। उन्होंने नए स्वच्छता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा तथा महापौर एजाज ढेबर मौजूद रहे।

‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ थीम पर राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष अभियान
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा की जानकारी देते हुए कहा कि ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर आज से राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।  स्वच्छता दीदियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही मैराथॉन, साइक्लोथॉन, श्रमदान जैसी विविध गतिविधियां संचालित की जाएंगी। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ पर रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी मौजूद थे।



मुख्यमंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
‘स्वच्छता ही सेवा अभियान (ग्रामीण) 2024’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छाग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिये राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा - निर्मित पोस्टर का अनावरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता की शपथ दिलाई।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रूपकुमारी चौधरी, विधायक  पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, पद्मश्री अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed