फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   state govt will purchase paddy from farmers at minimum support price from 1st december directed collectors 

छत्तीसगढ़: एक दिसंबर से होगी धान की खरीद, बनाए गए 157 नए केंद्र

Thu, 19 Nov 2020 09:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 19 Nov 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
state govt will purchase paddy from farmers at minimum support price from 1st december directed collectors 
kashmiri basmati rice - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से किसानों से धान की खरीद की जाएगी और राज्य के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने इसके लिए अधिकारियों से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने मंगलवार को राज्य के सभी संभाग आयुक्तों, जिलाधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-2021 में धान की खरीद की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की।

विज्ञापन


इस दौरान मंडल ने कहा कि राज्य में धान की खरीद एक दिसंबर से होगी। इस वर्ष 90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित है, जिसकी लागत करीब 22,500 करोड़ रुपये होगी। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को धान खरीद केंद्रों में समुचित तैयारी करने को कहा गया है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इस वर्ष नए बारदानों की आपूर्ति की कमी हो रही है। इसे देखते हुए जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) तथा चावल मिलों के जरिए दो लाख पुराने बारदानों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 70 हजार अन्य बारदानों की भी व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष राज्य में दो हजार 205 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 157 नए केंद्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed