{"_id":"673aed4a71ab7037bb02721a","slug":"speeding-truck-hits-pickup-loaded-with-chickens-in-raigarh-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों को भरी पिकअप को मारी टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों को भरी पिकअप को मारी टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत
Mon, 18 Nov 2024 01:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:08 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी पिकअप ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक ने पिअप में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग मे रविवार रात लाखा के पास पूंजीपथरा की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पिकअप को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना मे पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रक के नीचे दबने से पिकअप में सवार दो लोग मोहम्मद अंजर (24) और सुरेश उरांव (26) निवासी झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है की पिकअप सवार दोनों युवक सारंगढ़ से मुर्गियां लेकर झारखंड जा रहे थे। दोनों लाखा तिराहा के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट मे ले लिया। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों के शव को कई घंटे बाद क्रेन के जरिये निकाला गया और फिर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी की जा रही है।
विज्ञापन