फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SP awarded cash reward to nine personnel who opened and assembled weapons within two minutes in Korea

Korea: दो मिनट के भीतर हथियार खोलने और जोड़ने वाले नौ कर्मियों को एसपी ने नगद ईनाम से किया पुरस्कृत

Sat, 25 May 2024 04:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 May 2024 04:57 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार द्वारा शुक्रवार प्रातः 6 बजे पुलिस लाईन बैकुंठपुर में जनरल परेड लिया गया। जिसमें सर्वप्रथम रक्षित निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कोरिया को सलामी दी और मंच से गुजरते हुए मार्च पास्ट किया गया।

विज्ञापन
SP awarded cash reward to nine personnel who opened and assembled weapons within two minutes in Korea
पुलिस अधीक्षक को दी गई सलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार द्वारा शुक्रवार प्रातः 6 बजे पुलिस लाईन बैकुंठपुर में जनरल परेड लिया गया। जिसमें सर्वप्रथम रक्षित निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कोरिया को सलामी दी और मंच से गुजरते हुए मार्च पास्ट किया गया। एसपी कोरिया द्वारा टुकड़ी वार सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। जिसमें उत्तम दर्जे की वेशभूषा, ड्रिल व अनुशासन में पाए गए प्र.आ. सुमार साय, अनिल विजय लकड़ा, प्रेमलाल टोप्पो, अजय मिंज, मुखदेव सिंह, लूना सिंह,  हुकुम श्रीवास, रामलाल सोनवानी, अंकित सोनवानी, कृष्णकांति कुशवाहा, सुशीला तिग्गा, ग़ुलाल राजवाड़े, देवप्रसाद टोप्पो, गुलशन एवं राकेश मिश्रा को सेवा पुस्तिका में प्रशंसा दी गई। 

विज्ञापन

 

2 मिनट के भीतर हथियार खोलने, जोड़ने की प्रतियोगिता कराई गई एवं शासकीय वाहनो और वाहन चालकों का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें उचित मरम्मत, ड्राइवर डायरी, टूल्स और वाहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात बालकृष्ण राजवाड़े, पॉलिकार्प टोप्पो, आ. प्रदीप तिर्की, जुगेन्द्र सिंह, भूपेंद्र पटवा, पूरन राम, आनन्द सिंह, आ.चा. शंकर पैकरा, भगवान दास को नगद ईनाम एवं प्रशंसा ईनाम देकर प्रोत्साहित किए। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील भी कराया गया।

विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जिले के समस्त थाना, चौकी, ऑफिस, पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारियों को रोस्टरवार अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने और परेड लगातार जारी रखने हेतु निर्देश दिया है, जिससे पुलिस का विभागीय अनुशासन और बेहतर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed