फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Son beat parents with stick in Ambikapur father died

सनकी पुत्र की खूनी वारदात: पागल कहने पर बेटे ने मां-बाप को डंडे से पीटा, बुद्धूराम ने तोड़ा दम; भरोस राम फरार

Sun, 19 Feb 2023 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Feb 2023 10:18 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी भरोस राम की मानसिक स्थिति कुछ समय के लिए खराब हो जाती है और वह अजीब हरकतें करने लगता है।

विज्ञापन
Son beat parents with stick in Ambikapur father died
पिता बुद्धूराम की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम सुखरी भंडार में रविवार सुबह पागल कहने से नाराज पुत्र ने अपने माता-पिता को डंडे से इतना पीटा की पिता की मौत हो गई। घायल मां का उपचार जारी है। आरोपी पुत्र की मानसिक स्थिति कई बार बिगड़ जाती थी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सुखरी भंडार, उदयपुर में रविवार सुबह युवक भरोस राम (30 वर्ष) ने अपने पिता बुद्धूराम (55 वर्ष) एवं अपनी 53 वर्षीय मां को पागल क्यों कहते हो कहकर बेदम पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धूराम के पड़ोस में निवासरत महिला परमेश्वरी ने बुद्धूराम के भांजे मनोज को इसकी सूचना दी कि उनके मामा के घर झगड़ा हो रहा है और शोर हो रहा है। मनोज भागकर मौके पर पहुंचा तो बुद्धूराम एवं उसकी पत्नी दोनों बाड़ी में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। उनसे पूछताछ में पता चला कि भरोस राम ने दोनों को पागल क्यों कहते हो कहकर डंडे से बेदम मारा है। 

विज्ञापन

दोनों को घायल अवस्था में उदयपुर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में उपचार के दौरान दोपहर को बुद्धूराम की मौत हो गई। मारपीट में उसके सिर व अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

मानसिक स्थिति अच्छी नहीं
मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी भरोस राम की मानसिक स्थिति कुछ समय के लिए खराब हो जाती है और वह अजीब हरकतें करने लगता है। माता-पिता की भी वह नहीं सुनता है। इस कारण परेशान होकर उसे माता-पिता पागल कह देते थे, संभवतः यही बात उसे नागवार गुजरी व रविवार की सुबह दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed