{"_id":"660063bbdbcea6681b031637","slug":"small-action-team-of-naxalites-shot-drg-jawan-in-bijapur-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों ने डीआरजी जवान को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; नगर में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों ने डीआरजी जवान को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; नगर में दहशत का माहौल
Sun, 24 Mar 2024 11:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:02 PM IST
सार
बीजापुर में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने डीआरजी जवान को गोली मार दी। जवान की पीठ में गोली लगी है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीजापुर कोतवाली थाना से करीब आधा किलो मीटर दूर अटल आवास से लगे मनकेली गोरना के जंगल में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने जवान को गोली मार दी। जवान की पीठ में गोली लगी है। जख्मी हालत में जवान को परिजन जिला अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी में पदस्थ जवान दीपक दुर्गम पुत्र गुरवाइया दुर्गम पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के नक्सलियों ने रविवार रात करीब 8.30 बजे फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से जवान को पीठ में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। उसे घायल अवस्था मे परिजन अस्पताल ले गए, जहां जवान का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बीजापुर नगर के आउटर गंगालूर रोड व गोरना मनकेली के जंगल की तरफ से लगे हुए अटल आवास से लगे जंगल के पास नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने जवान पर फायरिंग की, जिससे जवान घायल हो गया। फिलहाल जवान की स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर हैं। इधर नगर के करीब गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
विज्ञापन