फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six year old girl died in road accident in Korba

Road Accident: घर के बाहर खेल रही बच्ची को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri, 08 Mar 2024 05:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Mar 2024 05:54 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने छह साल की बच्ची को टक्कर हादसे में बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
 

विज्ञापन
Six year old girl died in road accident in Korba
ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा में बसे गांव बिंझरा में एक छह साल की बच्ची ट्रक चपेट में आ गई। हादसे में मोनिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची मोनिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। कटघोरा तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइस दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्ची मोनिका अपनी सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनिका की मौत हो गई। मोनिका की सहेलियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों ने सड़क पर ही बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिजनों के उचित मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed