{"_id":"580b608a4f1c1b672c706838","slug":"security-forces-burnt-160-homes-in-chhattisgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SC में CBI का दावा, फोर्स ने ही आदिवासियों के घर जलाए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC में CBI का दावा, फोर्स ने ही आदिवासियों के घर जलाए थे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Oct 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ताड़मेटला, तिम्मापुर और मोरपल्ली गांवों में आदिवासियों के घर जलाने की जांच कर रही सीबीआई ने 5 साल बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट पेश की। सीबीआई ने बताया कि इसे फोर्स ने ही अंजाम दिया था। जस्टिस मोहन बी. लोकुर और आदर्श गयोल की बेंच ने सरकार को शांति स्थापना के प्रयास करने और नक्सलियों से बातचीत शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
सुकमा में आगजनी 11 से 16 मार्च 2011 के बीच तब हुई, जब फोर्स गश्त पर थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दंतेवाड़ा के तत्कालीन एसएसपी कल्लूरी के आदेश पर इन गांवों में पुलिस का गश्ती दल भेजा गया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने 5 जुलाई 2011 को मामला सीबीआई को सौंपा था। सीबीआई ने एसपीओ और जुड़ूम नेताओं सहित 35 लोगों पर धारा 34, 147,149,323,341,427 और 440 के तहत मामला दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट से भी पीड़ितों को मुआवजा देने का भी आदेश हुआ।
विज्ञापन