फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces arrested three Naxalites in Bijapur

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: एक लाख के दो इनामी नक्सली समेत तीन गिरफ्तार, हिरासत में एक नाबालिग

Fri, 20 Jun 2025 10:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Jun 2025 10:46 PM IST
सार

बीजापुर में डीआरजी और पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों सहित तीन को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया। बरामद सामग्री में टिफिन बम, डेटोनेटर और नक्सली साहित्य शामिल है।

विज्ञापन
Security forces arrested three Naxalites in Bijapur
तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और बासागुड़ा, भैरमगढ़ व फरसेगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त व अलग-अलग कार्रवाइयों में दो इनामी नक्सलियों सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, एक नाबालिग को विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


बासागुड़ा में दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
डीआरजी बीजापुर और बासागुड़ा थाना की संयुक्त टीम ने दो इनामी नक्सलियों को पकड़ा। इनमें हड़मा कुंजाम उर्फ बक्का, पोलमपल्ली आरपीसी जनताना सरकार का अध्यक्ष (निवासी बिल्लीपारा, नरसापुर) और कन्जू उर्फ सुरेश पोडियाम, पुसबाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमांडर (निवासी मुरकीपाड़, गगनपल्ली) शामिल हैं। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था। इनके कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर और बैटरी बरामद हुई है।
विज्ञापन


भैरमगढ़ में नक्सली गिरफ्तार
डीआरजी और भैरमगढ़ थाना पुलिस ने जुनवानी मेन रोड से राजू लेकाम, बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार के सदस्य, को गिरफ्तार किया। वह विस्फोटक सामग्री लेकर पगडंडी मार्ग से जा रहा था। उसके पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बैटरी, बिजली का तार और जमीन खोदने के औजार बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरसेगढ़ में नाबालिग हिरासत में
फरसेगढ़ थाना पुलिस ने आलवाड़ा जंगल से एक नाबालिग को विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया। बरामद सामग्री में टिफिन बम, बैटरी, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर और नक्सली साहित्य शामिल है। नाबालिग के खिलाफ बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed