{"_id":"6a8d78a331d4225a0a0c33f7","slug":"scorpio-stuck-in-drain-in-raipur-police-search-finds-marijuana-5-quintals-seized-driver-absconding-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में स्कॉर्पियो फंसी नाली में: पुलिस ने तलाशी ली तो मिला गांजा ही गांजा, 5 क्विंटल माल जब्त; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में स्कॉर्पियो फंसी नाली में: पुलिस ने तलाशी ली तो मिला गांजा ही गांजा, 5 क्विंटल माल जब्त; चालक फरार
Tue, 25 Aug 2026 04:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:42 PM IST
सार
रायपुर में नशे की एक बड़ी खेप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सफेद स्कॉर्पियो के नाली में फंसने के बाद स्थानीय लोगों को वाहन पर शक हुआ। लोगों ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में गांजा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने तलाशी ली तो स्कॉर्पियो में मिला 5 क्विंटल गांजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में नशे की एक बड़ी खेप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सफेद स्कॉर्पियो के नाली में फंसने के बाद स्थानीय लोगों को वाहन पर शक हुआ। लोगों ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में गांजा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर गांजा जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह महासमुंद पासिंग स्कॉर्पियो CG 06 HE 9900 इलाके की एक नाली में फंस गई थी। वाहन के फंसने के बाद चालक कुछ समय के लिए वहां रुका, लेकिन आसपास मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर लोगों ने वाहन की जांच की, जिसके बाद अंदर गांजा देखकर वे हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी सटीक कीमत और गांजे के स्रोत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो और उसमें रखे गांजे को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस अब वाहन के मालिक और फरार चालक की जानकारी जुटा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा राजधानी तक पहुंचने के बाद सुरक्षा और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे रायपुर में किसे पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
फरार चालक की तलाश के साथ पुलिस वाहन से जुड़े दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन और अन्य तकनीकी सुरागों की जांच कर रही है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।