फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sarva Adivasi Samaj took out rally on occasion of World Tribal Day  in Gorela Pendra Marwahi

विश्व आदिवासी दिवस :  सर्व आदिवासी समाज ने रैली निकालकर दिया एकता का परिचय, छुट्टी के लिए व्यक्त किया आभार

Wed, 09 Aug 2023 07:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Aug 2023 07:38 PM IST
सार

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गौरेला पेंड्रा मरवाही में सर्व आदिवासी समाज ने रैली निकाली। साथ ही विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।
 

विज्ञापन
Sarva Adivasi Samaj took out rally on occasion of World Tribal Day  in Gorela Pendra Marwahi
सर्व आदिवासी समाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में विश्व आदिवासी दिवस पर बुधवार को सर्व आदिवासी समाज ने 20 किलोमीटर लंबी रैली निकालकर आदिवासी एकता का परिचय दिया। साथ ही विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।

विज्ञापन


विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व आदिवासी समाज ने विशाल रैली का आयोजन किया। इसमें सभी आदिवासी वर्ग के अलग-अलग समाज के लोगों ने भाग लिया। पेंड्रा के इंदिरा उद्यान से रैली का रूप लेकर आदिवासी समाज रानी दुर्गावती चौक पहुंचे, जहां रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा का माल्यार्पण कर आदिवासी समाज ने नारेबाजी की। इसके बाद पेंड्रा रोड होते हुए रैली मेडिका पहुंची, जहां विशाल आमसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। 
विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज में गोंड़, भैना, कंवर, बैगा, भारिया जैसे समस्त आदिवासी समाज ने शिरकत की। मेढुका गांव के हाई स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा में मरवाही विधायक के ध्रुव, पूर्व विधायक पहलवान सिंह मराबी, सर्व आदिवासी समाज नेता सहित आम लोग भी शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed