फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sarang team air show on November 2 during Rajyotsav: Five helicopters will perform amazing stunts, meet CM Sai

राज्योत्सव में दो नवंबर को दिखेगा सारंग टीम का एयर शो: पांच हेलीकॉप्टर करेंगे हैरतअंगेज करतब, सीएम साय से मिले

Wed, 28 Oct 2026 03:29 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 28 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की सारंग टीम एयर शो करेगी। सुबह 11 बजे से पांच स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर रोमांचक हवाई करतब दिखाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम का स्वागत किया।

विज्ञापन
Sarang team air show on November 2 during Rajyotsav: Five helicopters will perform amazing stunts, meet CM Sai
मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर दो नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम एयर शो प्रस्तुत करेगी। सुबह 11 बजे से होने वाले इस प्रदर्शन में पांच स्वदेशी 'ध्रुव' हेलीकॉप्टर आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में सारंग टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सारंग टीम का प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा। इससे उनमें देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने टीम में शामिल दो महिला पायलटों की सहभागिता को प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया।
विज्ञापन


ग्रुप कैप्टन अभिजीत के नेतृत्व में पांच हेलीकॉप्टर करेंगे हवाई प्रदर्शन
ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में टीम एयर शो में हिस्सा लेगी। इसमें स्क्वाड्रन लीडर अंकिता और स्क्वाड्रन लीडर अक्षया भी शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान पांच हेलीकॉप्टर समन्वित उड़ान और विभिन्न हवाई संरचनाओं के जरिए भारतीय वायु सेना के कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारंग टीम स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' के जरिए अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। राज्योत्सव में होने वाला यह एयर शो समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed