फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   road accident in Chhattisgarh; six killed in car-bike collision in rajnadgaon and mahasamund

Chhattisgarh में हादसा,6 की मौत:राजनांदगांव में कार ने मां-बेटे, बच्ची को कुचला;महासमुंद में भाई-बहन की ली जान

Fri, 07 Oct 2022 04:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव/महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव/महासमुंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Oct 2022 04:59 PM IST
सार

राजनांदगांव में 5 महीने पहले भी 3 की मौत हो गई थी, वहीं 16 लोग घायल हो गए थे। हादसा अचानक मवेशी के वाहन के सामने आने से हुआ था। वहीं महासमुंद में भी हादसे बढ़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
road accident in Chhattisgarh; six killed in car-bike collision in rajnadgaon and mahasamund
राजनांदगांव में कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे सहित बच्ची की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 6 घंटे के दौरान तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चियां भी शामिल हैं। पहला हादसा राजनांदगांव में हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने नेशनल हाईवे-53 पर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें 5 साल की बच्ची सहित मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। उसकी पहचान हो गई है। वहीं महासमुंद में कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार ट्रक से टकरा गया। 
विज्ञापन



बीमार बेटी को लेकर जा रहा था डॉक्टर को दिखाने
राजनांदगांव के ग्राम दीवानटोला निवासी शिवनंदन मरकाम (35) की 5 साल की बेटी तृप्ति को कई दिन से बुखार था। वह गुरुवार दोपहर अपनी मां अपनी मां चंपा बाई मरकाम (60) के साथ तृप्ति को लेकर डॉक्टर को दिखाने महाराष्ट्र के गोंदिया बाइक से गया था। वहां से लौटने के दौरान बागनदी क्षेत्र में NH-53 पर ग्राम चिरचारी के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों उछलकर सड़क पर गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रायपुर का रहने वाला है चालक, कार जब्त
हादसा होते देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तीनों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक गोंदिया की ओर जा रहा था। उसकी पहचान कर ली गई है। वह रायपुर का रहने वाला है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लेंगे। कार जब्त कर ली गई हैञ मृतकों के शवों पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



महासमुंद में भी कार की टक्कर से हादसा, दूसरा ट्रक से भिड़ा
वहीं दूसरी ओर महासमुंद में गुरुवार रात कोमाखाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसे हुए। इसमें भी तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे NH-353 पर हुए हैं। पहले हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार ओडिशा निवासी केसर (20) और उसकी बहन खुशबू (14) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य हादसे में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से बाइक के भिड़ने से बागबाहरा निवासी राजा बंजारे (25) ने दम तोड़ दिया। तीनों के शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed