फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Review of Excise Department in Raipur, strict instructions for revenue target of Rs 12,500 crore

CG News: रायपुर में आबकारी विभाग की समीक्षा, 12 हजार 500 करोड़ रुपये राजस्व लक्ष्य के लिए कड़े निर्देश

Fri, 14 Nov 2025 02:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 14 Nov 2025 02:03 PM IST
सार

सचिव सह आयुक्त आर. शंगीता ने अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 12 हजार 500 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Review of Excise Department in Raipur, strict instructions for revenue target of Rs 12,500 crore
रायपुर में आबकारी विभाग की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय कार्यों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया। बैठक में सभी जिलों, उड़नदस्ता दल, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


सचिव सह आयुक्त आर. शंगीता ने अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 12 हजार 500 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलावार प्रदर्शन की बारीकी से समीक्षा की जाए और जहां कमी है, वहां दुकानवार कार्ययोजना बनाकर तुरंत अमल किया जाए।
विज्ञापन


मदिरा दुकानों की सतत जांच
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप स्टॉक उपलब्ध रहे और कहीं भी निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूली न की जाए। दुकानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मदिरा को निर्धारित दरों के साथ रैक में प्रदर्शित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावट पर सख्त निर्देश
अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन आकस्मिक निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर दोषियों को तत्काल कार्यमुक्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

कैशलेस भुगतान को बढ़ावा
दुकानों में पेटीएम सहित अन्य कैशलेस भुगतान विकल्पों के लिए अलग काउंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके। प्रदेश में संचालित बार, क्लब, होटल और ढाबों की आकस्मिक जांच करने तथा समय सीमा से अधिक संचालन या अवैध मदिरा विक्रय पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


अवैध तस्करी पर रोक
आबकारी आयुक्त ने अवैध मदिरा और अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन और तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस विभाग से आवश्यकतानुसार सहयोग लेने को कहा। राज्य की सीमाओं पर स्थित जांच चौकियों को भी पड़ोसी राज्यों की मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने और सीसीटीवी संचालन की नियमित निगरानी करने को कहा गया। विभाग में लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और कर्मचारियों के पेंशन तथा अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed