फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Republic Day celebrated with enthusiasm in Gariaband

Republic Day 2024: गरियाबंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विभागों ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकी

Fri, 26 Jan 2024 03:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 26 Jan 2024 03:44 PM IST
सार

गरियाबंद में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सांसद चुन्नीलाल साहू ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। 
 

विज्ञापन
Republic Day celebrated with enthusiasm in Gariaband
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि साहू ने कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले के साथ परेड का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


सांसद चुन्नीलाल साहू ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहू द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा तथा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विभागों ने शासकीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद को द्वितीय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार झांकी पुरस्कार अंतर्गत जिला पंचायत विकसित भारत संकल्प यात्रा को पहला, वन विभाग को दूसरा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग- पीएम जनमन को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे शामिल
इसके अलावा परेड कमांडर एवं सभी प्लाटूनों के कमांडरों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, वनमण्डलाधिकारी  मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर  अविनाश भोई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, आम जनता, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
शासकीय कार्यां में निष्ठापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए एनआईसी के उपनिदेशक  नेहरू निराला, निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए  तरुण सोनी, गिरीश चन्द्राकर सहित जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, शिक्षा, महिला बाल विकास, राजस्व, वन, कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed