फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rath Yatra of Jagannath Dev was taken out in Kondagaon Jagannath Rath Yatra 2024

Jagannath Rath Yatra 2024: श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर से निकली जगन्नाथ देव की रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

Sun, 07 Jul 2024 09:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jul 2024 09:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में जगन्नाथ देव की रथ यात्रा निकाली गई। इस कड़ी में इस वर्ष भी रिमझिम बारिश के बीच भक्तगण ढोल-करताल की धुन पर जगन्नाथ देव के जयकारे के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए और आनंद का उपभोग किया।
 

विज्ञापन
Rath Yatra of Jagannath Dev was taken out in Kondagaon Jagannath Rath Yatra 2024
रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जाती है। इस पावन पर्व में पूरे क्षेत्र की कल्याण व समृद्धि के कामनाओं के साथ प्रतिवर्ष श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर के जुगानी कलार में मंदिर के संस्थापक श्री श्रीधाम गोस्वामी जी की अगुवाई में धूमधाम से जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा निकाली जाती है।

विज्ञापन


इस कड़ी में इस वर्ष भी रिमझिम बारिश के बीच भक्तगण ढोल-करताल की धुन पर जगन्नाथ देव के जयकारे के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए और आनंद का उपभोग किया। इस दौरान भक्तजन कृष्ण धुन पर नाच गाना करते रहे। मौके पर राधाकृष्ण मंदिर से खिचड़ी प्रसाद व रथ पर से फल व अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। अन्य जिले व राज्य से भक्तजन रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन


राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रथ को भक्तों द्वारा हर्षोउल्लास के साथ एक किमी दूर एक अन्य मंदिर जिसे प्रभु के मौसी का घर कहा जाता हैं वहां तक खिंचकर पहुंचाया जाता है और नौ दिनों तक वहां पर भगवान श्री कृष्ण, भाई बलराम और सुभद्रा तीनों देवों का मौसी घर में पूजा पाठ चलता रहता है। इसके बाद दोबारा रथ को खींचकर मुख्य मंदिर तक लाया जाता है। इस दौरान फरसगांव पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करते हुए आवागमन दुरुस्त करने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed