फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajim Kumbh Kalp Mela is shining with colorful colors in Gariaband

Gariaband: सतरंगी रंगों से जगमगा रहा राजिम कुंभ कल्प मेला, रामोत्सव थीम पर हो रहा कार्यक्रम

Tue, 27 Feb 2024 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 04:52 PM IST
सार

गरियाबंद में छत्तीसगढ़ शासन के धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव की थीम पर सजाया गया है। साथ ही विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajim Kumbh Kalp Mela is shining with colorful colors in Gariaband
राजिम कुंभ कल्प मेले का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद में छत्तीसगढ़ शासन के धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव की थीम पर सजाया गया है। साथ ही विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेला स्थल के नदी तट पर लेज़र लाइट प्रदर्शन के लिए संरचना बनाया गया है। जिसमें लेजर लाइट के माध्यम से विभिन्न आकृतिया बन रही है। जिसे दर्शक देख आनंदित हो रहे है। वहीं बड़े स्क्रीन में भगवान श्रीराम से जुड़ी थ्रीडी प्रेजेंटेशन वाली शॉर्ट फिल्म दिखाई जा रही है। इसमें भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और आदर्शों को दिखाया जा रहा है। जिसे देखकर मेला आगंतुक भक्ति में भाव विभोर हो रहे है।

विज्ञापन

 

इसी के साथ शॉर्ट वीडियो के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न योजनाओं को भी दिखाया जा रहा है। जिसमे महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना के बारे में वीडियो के रूप में जानकारी दी जा रही है। इसके तहत 1000 रुपये प्रतिमाह विवाहित महिलाओं सहित पेंशन प्राप्त करने वाले परित्यकता और विधवा महिला को भी उनके प्राप्त पेंशन की अंतर राशि प्रदान की जायेगी। 

विज्ञापन

 

इसी के साथ अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिसे मेला घूमने आये मेलार्थियों को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो रही है। मेला आगंतुक छत्तीसगढ़ शासन की योजना का पूरा-पूरा लाभ उठाने के लिए जागरूक हो रहे हैं। इसी तरह मामा-भांजा मंदिर से लेकर लोमश ऋषि आश्रम तक सस्पेंसन ओवर ब्रिज (लक्ष्मण झूला) मेलार्थियों को और अधिक लुभा रही है। उसमे लगे लाइटिंग की ओर दर्शक अधिक आकर्षक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed