फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Weather changes in Chhattisgarh, rain brings relief; thunderstorms expected again in several districts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत; कई जिलों में फिर गरज-चमक के आसार

Sat, 16 May 2026 10:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 May 2026 10:20 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, rain brings relief; thunderstorms expected again in several districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के चलते प्रदेश में मौसम का असर बना हुआ है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ और पूर्व-पश्चिम द्रोणिका के प्रभाव से गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई तक केरल तट पर पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

राजधानी रायपुर में शनिवार को बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जगदलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed