{"_id":"63d8d4c4a47eb9690e6d5511","slug":"three-including-two-women-died-due-to-ash-tunnel-collapse-in-raipur-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में सुरंग धंसी, तीन की मौत: राखड़ खुदाई के दौरान हादसा, मृतकों में दो महिलाएं, 15 साल का बच्चा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में सुरंग धंसी, तीन की मौत: राखड़ खुदाई के दौरान हादसा, मृतकों में दो महिलाएं, 15 साल का बच्चा गंभीर
Tue, 31 Jan 2023 02:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:13 PM IST
सार
थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मलबे में दबे सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। इनमें से बच्चे सहित दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
रायपुर में राखड़ सुरंग धंसने से तीन की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। राखड़ खुदाई के दौरान चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि 15 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरंग धंसने से हादसा हुआ है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
राखड़ से कोयला निकाल कंडा बनाते हैं ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक, सिलतरा के सांकरा श्मशान घाट के पास कंपनी की ओर से राखड़ डंप किया जाता है। इस मलबे में थोड़ा कोयला भी होता है। आसपास के ग्रामीण मलबे से वही कोयला निकाल कंडा बनाकर सिगड़ी जलाने में उपयोग करते हैं। मलबा डंप होने और लगातार खुदाई के चलते यहां लंबी सुरंग जैसी स्थिति बन गई थी। इसी में स्थानीय ग्रामीण मंगलवार को कोयला निकालने के लिए पहुंचे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोग दबे, दो अस्पताल में भर्ती
अचानक से सुरंग धंसने से उसके नीचे बच्चे सहित पांच लोग दब गए। इनमें धरसींवा निवासी मोहर बाई मनहरे, पुनीत कुमार मनहरे और पांचो गहरे की मौत हो गई। वहीं 15 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मलबे में दबे सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। इनमें से बच्चे सहित दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है।