फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Rajya Sabha MP Ranjit Ranjan on Chhattisgarh Congress Manifesto in bhilai

'छत्तीसगढ़ में मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर': राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा- मेनिफेस्टो में होगा शामिल

Wed, 14 Jun 2023 09:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Jun 2023 09:12 PM IST
सार

सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती है तो यहां लोगों को भी 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। आने वाले कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में इसको शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Ranjit Ranjan on Chhattisgarh Congress Manifesto in bhilai
भिलाई में लोकार्पण समारोह में पहुंची राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। आने वाले समय में पार्टी इसे अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल करेगी। राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन बुधवार को एक दिवसीय भिलाई दौरे पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के सामने पेवर ब्लॉक लगाने और सीसी रोड के निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती है तो यहां लोगों को भी 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। आने वाले कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में इसको शामिल किया जाएगा। राजस्थान में गृहणियों को कांग्रेस सरकार 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना चुनाव होना है और कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी और सरकार बनने पर योजना को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed