फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   rain and storm in many districts, heat will increase again after the drop in temperature in Chhattisgarh

Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

Thu, 07 May 2026 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 07 May 2026 10:24 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का असर देखने को मिला। कई इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गईं, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

विज्ञापन
rain and storm in many districts, heat will increase again after the drop in temperature in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का असर देखने को मिला। कई इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गईं, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बादल, बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आएगी और अगले तीन दिनों में तापमान फिर से 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। सुबह तक शहर में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।


इन जिलों में हुई अच्छी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक कुटरू में 5 सेमी, लाभांडीह में 4 सेमी और रायपुर में 3 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा भटगांव, सरिया और बिलाईगढ़ में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई। कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed