{"_id":"69e5b1813e2a690d6e0db1c7","slug":"rain-and-lightning-warnings-strong-winds-heatwave-conditions-continue-find-out-the-state-of-your-districts-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ बारिश-बिजली की चेतावनी, लू भी जारी,जानें अपने जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ बारिश-बिजली की चेतावनी, लू भी जारी,जानें अपने जिलों का हाल
Mon, 20 Apr 2026 10:24 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:24 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जारी रह सकती है, लेकिन इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जारी रह सकती है, लेकिन इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 44°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं, जबकि रात में उमस बढ़ सकती है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।