फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Names of 14 film stars are linked to Mahadev online betting app scam

Mahadev App Scam: ईडी का खुलासा, हवाला से मिले थे 14 फिल्मी सितारों को 112 करोड़, परफॉर्मेंस के लिए गए थे दुबई

Fri, 15 Sep 2023 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 10:47 PM IST
सार

महादेव सट्टेबाजी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने बताया कि 14 फिल्मी सितारों के नाम भी इस केस से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Names of 14 film stars are linked to Mahadev online betting app scam
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है। इस कार्रवाई के साथ ही एक बड़ी जांच भी शुरू हो गई है। ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी।

विज्ञापन

फिल्मी सितारों के नाम केस में जुड़े
ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सट्टेबाजी का पैसा शेयर मार्केट में इस्तेमाल किया जाता था। इतना ही नहीं 14 फिल्मी सितारों के नाम भी इस केस से जुड़े मिले हैं। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की शादी की पार्टी में इन फिल्मी सितारों ने परफॉर्मेंस दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों को प्राइवेट जेट विमान से नागपुर से दुबई लाया गया था। इस शादी समारोह में दोनों प्रमोटर्स ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इन फिल्मी सितारों को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन

ऑनलाइन महादेव एप के जरिए इन सटोरियों ने दुबई में एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रखा है। ईडी के मुताबिक, इनके पास अकूत संपत्ति है। ईडी की ओर से जुटाए गए डिजिटल सबूत के अनुसार, योगेश पोपट की R1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को एक इवेंट कंपनी के जरिए 112 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 42 करोड़ नगद रुपये से होटल की बुकिंग की गई थी। ईडी ने भोपाल में धीरज आहूजा और विशाल आहूजा रैपिड ट्रैवल्स नाम की कंपनी में छापा मारा था। दोनों छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए काम कर रहे थे।
 

शादी समारोह में परफॉर्म करने वालों बॉलीवुड सितारों की लिस्ट- 
  1. आतिफ असलम
  2. राहत फतेह अली खान
  3. अली असगर
  4.  विशाल ददलानी
  5. टाइगर श्रॉफ
  6. नेहा कक्कड़
  7. एली अवराम
  8.  भारती सिंह
  9.  सनी लियोनी
  10. भाग्यश्री
  11. पुलकित
  12. कीर्ति खबंदा
  13. नुसरत भरूचा
  14. कृष्ण अभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed