फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Most expensive singer of Chhattisgarh Nitin gave free performance in Navadha Ramayana

Exclusive: छत्तीसगढ़ के सबसे महंगे सिंगर नितिन ने नवधा रामायण में फ्री में दी प्रस्तुति, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 02 Mar 2023 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा ललित सिंह राजपूत, अमर उजाला, रायपुर
ललित सिंह राजपूत, अमर उजाला, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 01:58 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सबसे महंगे सिंगर, कंपोजर और एक्टर नितिन दुबे के प्रोग्राम कराने के लिए लोग तरसते हैं। एडवांस बुकिंग कराने के लिए आयोजकों को कई महीने चक्कर लगाने पड़ते हैं, तब जाकर इस फेमस गायक के लाइव स्टेज परफॉर्मेंस देख पाते हैं।

विज्ञापन
Most expensive singer of Chhattisgarh Nitin gave free performance in Navadha Ramayana
प्रस्तुति देते नितिन दुबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सबसे महंगे सिंगर, कंपोजर और एक्टर नितिन दुबे के प्रोग्राम कराने के लिए लोग तरसते हैं। एडवांस बुकिंग कराने के लिए आयोजकों को कई महीने चक्कर लगाने पड़ते हैं, तब जाकर इस फेमस गायक के लाइव स्टेज परफॉर्मेंस देख पाते हैं। फिर स्टेज पर उनके सुर की महफिल सजती है और लोग अपने इस फेवरेट सिंगर के गानों को आनंद लेते हैं। उनके गानों पर जमकर थिरकते हैं, लेकिन हाल ही में इस गायक ने ऐसा कारनामा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस नेक और सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बार चर्चा उनके लाखों रुपए के फीस की नहीं बल्कि उनकी ओर से एक छोटे से गांव में निःशुल्क दी गई प्रस्तुति की हो रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nitin Dubey (@nitin_dubey_singer)



दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ही दिन में उनके दो प्रस्तुति को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। सबकी जुबां पर बस ही एक ही नाम है... नितिन दुबे... पहली प्रस्तुति में जहां उन्होंने लाखों रुपए फीस लिए। वहीं दूसरी प्रस्तुति में उन्होंने उसी दिन एक छोटे से गांव में जाकर फ्री में प्रोग्राम कर समां बांध दिया। लोग उनके इस नेक कार्य की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  

'पाली महोत्सव' में प्रस्तुति देने पहुंचे थे
ग्राम रलिया जिला कोरबा में नितिन दुबे ने नवधा रामायण के मंच पर जाकर प्रस्तुति दी और इस प्रस्तुति के लिए उन्होंने कोई फीस या चार्ज नहीं लिया। हाल ही में वो अपनी टीम के साथ कोरबा के "पाली महोत्सव" में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे, जहां उनके लाइव प्रस्तुति को देखने के लिए हज़ारों दर्शक आए थे। इस प्रोग्राम के तुरंत बाद वो अपनी टीम के साथ वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम रलिया के सरपंच, उपसरपंच और उनके फैंस ने उन्हें ग्राम में चल रहे नवधा रामायण में कुछ भजन गाने के लिए अनुरोध किया, तब उन्होंने बताया कि उनकी पूरी टीम  लौट चुकी है, लेकिन ग्रामवासियों के अनुरोध पर बिना अपने साजिंदों के, बिना किसी बड़े साउंड सिस्टम के और बिना किसी तैयारी के वहां पहुंचे। सिर्फ एक लोकल तबला वादक के साथ खुद हारमोनियम बजाकर प्रभु श्रीराम के भजन गाए।



इन भजनों से बांधा समा
इस दौरान अपना प्रसिद्ध माता जसगीत "प्रथम वंदना" सुनाया और अपनी प्रस्तुति के अंत में हरिनाम कीर्तन से वहां उपस्थित सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके इस मंचीय प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। सभी श्रोतागण इस बात से हैरान थे कि इतने छोटे से साउंड सिस्टम और बिना किसी बड़े साज-बाज के भी उनकी आवाज रिकॉर्डिंग स्टूडियो के जैसी लग रही थी। इसके ठीक पहले वो कई दिन से लगातार बड़े-बड़े महोत्सव में लाइव प्रस्तुति दे रहे थे। 

थके होने के बाजजूद परफॉर्मेंस
उस दिन भी वो पाली महोत्सव में प्रस्तुति देने के बाद थके हुए थे, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने प्रस्तुति दी। जब ग्रामवासियों ने उन्हें सप्रेम 51000 रुपए देना चाहा, तो इस सिंगर ने उसे लेने से इंकार कर दिया और गांव की भलाई के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच को भेंट कर दिया। 

नितिन ने कहा- पेड़ कितना भी ऊंचा लहरा ले, पानी उसे जड़ से ही मिलता है
नवधा रामायण के मंच पर चढ़ते ही नितिन ने कहा कि पेड़ कितना भी ऊंचा लहरा लें, लेकिन उसे पानी जड़ से ही मिलता है। इसी प्रकार उन्होंने अपने संघर्ष के दिन को याद करते हुए कहा कि उन्हें वो दिन याद है जब वो ऐसे ही नवधा रामायण के मंच पर भजन गाने के लिए रातभर इंतजार करते थे और आज जब उन्हें ऐसा मौका मिला तो वो खुद को नहीं रोक नहीं पाए। अक्सर उनके डेट शूटिंग, रिकॉर्डिंग, इवेंट और बड़े संगीत महोत्सव में बुक रहते हैं, लेकिन जब उन्हें नवधा के मंच पर तात्कालिक निमंत्रण मिला, तो उसे वो अपना सौभाग्य मानते हैं। 



प्रोफेशनल के बावजूद देसी अंदाज में दी प्रस्तुति 
बता दें कि पेशेवर और प्रोफेशनल सिंगर होने के बावजूद, उन्होंने जिस देसी अंदाज में प्रस्तुति दी वो काबिले तारीफ है। आज छत्तीसगढ़ के सिंगिंग सुपरस्टार नितिन के लाखों करोड़ों फैन्स हैं। मंच पर उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। वो छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक हैं और मंचीय प्रस्तुति में भी उनका कोई तोड़ नहीं है। वे अपने कई गानों से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। 



हाई एनरजेटिक और सुरीली प्रस्तुति
उनकी मंचीय प्रस्तुति बहुत ही हाई एनरजेटिक और सुरीली होती है। आज बहुत कम ऐसे गायक हैं, जिनके आवाज की क्वालिटी रिकॉर्डिंग स्टूडियो और लाइव प्रस्तुति में एक जैसी होती है। वो ऐसे ही कलाकार हैं जो न सिर्फ मंच पर बहुत सुरीला गाते हैं, बल्कि अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लेते हैं। इस वजह से उनके स्टेज शो का डिमांड रहता है। 35 से अधिक सदस्यीय उनके टीम का फीस ढाई से तीन लाख रुपए हैं। कई बार तो फीस देने के बाद भी ऑर्गेनाइजर्स को उनके डेट तक नहीं मिल पाते हैं, इसलिए  टीम को किसी भी इवेंट के लिए बहुत पहले बुक करना पड़ता है। 



मिल चुका है छ्त्तीसगढ़ रत्न और बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड
वर्तमान में वो यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ी गायकों में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर और देखे जाने वाले गायक हैं। उन्हें हाल ही में छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन की तरफ से "छत्तीसगढ़ रत्न" और फिल्म मिस्टर मजनू के गीत "का तैं रूप निखारे चंदैनी" के लिए बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड मिल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed