फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Mobile dispute became the reason for murder, wife and daughters killed the man

पति बना 'बोझ', परिवार बना कातिल: रील देखने से मना किया… और हो गया कत्ल,पत्नी-बेटियों ने मिलकर उतारा मौत के घात

Thu, 16 Apr 2026 04:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 Apr 2026 04:49 PM IST
सार

रायपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां पहले दुर्घटना मानी जा रही मौत अब हत्या निकली। डीडी नगर थाना क्षेत्र में विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की मौत के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है।

विज्ञापन
Mobile dispute became the reason for murder, wife and daughters killed the man
पुलिस के गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां पहले दुर्घटना मानी जा रही मौत अब हत्या निकली। डीडी नगर थाना क्षेत्र में विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की मौत के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है।
विज्ञापन


करीब आठ महीने बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या थी। जांच में सामने आया कि 27 सितंबर 2025 की रात घर में ही पत्नी और बेटियों ने मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


घटना की वजह मामूली विवाद बताया जा रहा है। मृतक ने बेटी को मोबाइल पर रील देखने से रोका था, जिसके बाद बहस बढ़कर हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर पत्नी और दोनों बेटियों ने लकड़ी के बैट और ईंट से सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद मामले को छिपाने के लिए इसे बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना का रूप दिया गया। इतना ही नहीं, पत्नी ने इस आधार पर अनुकंपा नौकरी भी हासिल कर ली।


हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 17 गंभीर चोटों का खुलासा हुआ, जिससे पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पत्नी ने सारा सच कबूल कर लिया। पुलिस ने 44 वर्षीय पत्नी, 19 वर्षीय बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed