{"_id":"66e02ed2ad7471b2ab07e219","slug":"minor-committed-robbery-by-showing-a-knife-three-arrested-in-raipur-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्चे भी दिखा रहे शहर में खौफ: रायपुर में चाकू दिखाकर लूट की घटना को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बच्चे भी दिखा रहे शहर में खौफ: रायपुर में चाकू दिखाकर लूट की घटना को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2024 05:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:05 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन लूट, चोरी, डकैती जैसे घटनाएं सामने आ रही है। नाबालिग भी बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन लूट, चोरी, डकैती जैसे घटनाएं सामने आ रही है। नाबालिग भी बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। दो नाबालिग समेत तीन लोगों ने रास्ते से गुजर रहा व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही अश्लील गाली के साथ मारपीट भी किया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीडी नगर थाना पहुंचकर प्रार्थी गोपाल सागर ने बताया कि 31 अगस्त को रात पौने 12 बजे अपना घर जा रहा था। इस दौरान डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत तीन अज्ञात लड़कों ने बेखौफ होकर बीच रास्ते में प्रार्थी का गाड़ी रोक दिया। इसके बाद छीना झपटी की। साथ ही अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान प्रार्थी के मोपेड वाहन को लूटकर फरार हो गए। इस पूरे मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की और जांच शुरू की।
इस दौरान पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाशी में जुट गई। इस मौके पर पुलिस को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने चंगोराभाठा निवासी भूपेन्द्र मरकाम उर्फ गोल्डी की पतासाजी कर पकड़ा गया। गोल्डी से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके लोगों के साथ लूट की घटना दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूट की अंजाम देना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों ने प्रकरण में संलिप्त दोनों नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से लूट की एक नग मोपेड वाहन और चोरी की एक नग एक्सेस वाहन और घटना में प्रयुक्त एक नग स्कूटी जब्त किया गया। इसकी कीमत एक लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।