{"_id":"676996e43986b87041083f14","slug":"mahtari-vandan-sammelan-mahtari-sadan-will-built-in-every-village-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महतारी वंदन सम्मेलन: छत्तीसगढ़ के हर गांव में बनेगा महतारी सदन, ओपी चौधरी बोले- योजना ने बढ़ाया महिलाओं का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महतारी वंदन सम्मेलन: छत्तीसगढ़ के हर गांव में बनेगा महतारी सदन, ओपी चौधरी बोले- योजना ने बढ़ाया महिलाओं का मान
Mon, 23 Dec 2024 10:29 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:29 PM IST
सार
Mahtari Vandan Sammelan: छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण प्रदेश में जनादेश परब मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव के पद्मश्री गोंविद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का सम्मान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Mahtari Vandan Sammelan: छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण प्रदेश में जनादेश परब मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव के पद्मश्री गोंविद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस योजना के तहत गांवों में महतारी सदन बन जाएगा। जहां पर महिलाएं बैठक, कार्यक्रम और ट्रेनिंग ले सकेंगी। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत खेल, शिक्षा,कला के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत 4 महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए चेक का वितरण किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पास बुक का वितरण किया गया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरकार बनने के तीसरे महीने ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई और 70 लाख माता-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के सम्मान के लिए दी जा रही है। महिलाओं को परिवार और समाज में सम्मान सुनिश्चित करने वाली योजना है। घर में कोई जरूरत बच्चों की शिक्षा के लिए, बच्चों के स्वास्थ्य, अपने स्वास्थ्य जैसे छोटे-छोटे जरूरतों को महिलाएं पूरा कर पाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली योजना की राशि एकत्र कर सिलाई मशीन, पार्लर खोलकर जैसे अन्य महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। यह महतारी वंदन योजना का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास बैंक द्वारा महतारी शक्ति ऋण योजना शुरू की जा रही है। योजना के हितग्राहियों योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में बिना मॉर्गेज के 25 हजार रूपए का ऋण निकालकर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
उन्होंने सभी महिलाओं को अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाने कहा। बच्चों को पढ़ाने से उनका सही विकास होता है। उन्होंने कहा कि माता-बहनों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी योजना शुरू की गई है जिससे महिलाएं सशक्त हो सकें। वास्तविक अर्थों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन में महिलाओं के आरक्षण से महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा राशन कार्ड, आवास योजना, महतारी वंदन योजना महिलाओं के नाम कर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।