फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Lok Sabha elections 2024 Minister Brijmohan Aggarwal will contest Lok Sabha elections from Raipur.

Lok Sabha elections 2024: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पार्टी ने रायपुर से बनाया प्रत्याशी

Sat, 02 Mar 2024 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Mar 2024 07:55 PM IST
सार

त्तीसगढ़ की सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता और मौजूदा सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने राजधानी रायपुर से मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 Minister Brijmohan Aggarwal will contest Lok Sabha elections from Raipur.
संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता और मौजूदा सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने राजधानी रायपुर से मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन



विज्ञापन


बीजेपी के दिग्गज नेता और मौजूदा शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आठ बार के विधायक हैं। वर्ष 2018 में इस सीट से कांग्रेस ने कन्हैया अग्रवाल को टिकट दिया था। बृजमोहन ने 52.70 फीसदी वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी जबकि कन्हैया अग्रवाल को महज 40.82 वोट मिले थे और उनकी हार हुई थी। साल 2018 में जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब रायपुर जिले की छह विधानसभा सीटें कांग्रेस के हाथ में थी। वहीं केवल एक सीट यानी दक्षिण विधानसभा सीट पर बृजमोहन जीतकर विधायक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन


1990 में पहली बार अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक बने बृजमोहन

 बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक बने। फिर साल 1993 और 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश में तीन बार विधायक रहे। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वो लगातार यहां से 5 बार वर्ष 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में  उनके सामने कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास थे। बृजमोहन अग्रवाल महंत को अपना गुरु मानते हैं। ऐसे में गुरु और शिष्य के बीच कांटे की टक्कर रही लेकिन चुनाव में बाजी बृजमोहन अग्रवाल ने मारी। बृजमोहन अग्रवाल और महंत राम सुंदर दास के बेहतर संबंध हैं। अग्रवाल मठ के कार्यक्रमों में लगातार शिरकत करते रहे हैं। उनका आशीर्वाद लेते रहे हैं। क्योंकि ये मठ रायपुर दक्षिण विधानसभा में पड़ता है।

 
8वीं बार के विधायक बृजमोहन संस्कृति और पर्यटन मंत्री पद पर हैं आसीन 

विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने अमर उजाला से खास चर्चा में कहा था कि 7 बार जनता जीती है और 8वीं बार भी जनता जीतेगी और हुआ भी ऐसी ही। 8वीं बार बृजमोहन अग्रवाल जीते और मंत्री पद पर आसीन हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पूर्व रायपुर शहर में केवल एक सीट हुआ करती थी। उस समय से बृजमोहन अग्रवाल विधायक रहते आ रहे हैं। वर्तमान में रायपुर शहर में चार विधानसभा सीटें हैं।




11 लोकसभा सीटों पर जीत का टारगेट

बीजेपी हाईकमान ने इस बार प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया है। सभी 11 सीटों को लेकर जातिगत, सामाजिक और भौगोलिक समीकरण को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।


लोकसभा चुनाव 2019 की स्थिति

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा और बस्तर सीट पर बीजेपी फतह हासिल नहीं कर सकी थी। बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर कुल 9  सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा से कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणदास मंहत की पत्नी ज्योत्सना महंत और बस्तर से मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बाजी मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed