{"_id":"6a04791619f830c1990886e2","slug":"light-rain-accompanied-by-strong-storm-in-many-districts-including-raipur-know-how-the-weather-will-be-in-the-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम
Wed, 13 May 2026 06:44 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 13 May 2026 06:44 PM IST
सार
रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत मिली है। रायपुर में सुबह से तेज धूप से लोग परेशान थे। वहीं शाम के समय मौसम अचानक बदली और आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है।
विज्ञापन
Raipur Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत मिली है। रायपुर में सुबह से तेज धूप से लोग परेशान थे। वहीं शाम के समय मौसम अचानक बदली और आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग ने बताया था कि मई के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि कुछ इलाकों में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते वातावरण में नमी बढ़ी है और कई जिलों में बादल छाने के साथ मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां भी धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं। अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के आसपास अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं
विज्ञापन
मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिली और उमस बढ़ने से परेशानी महसूस की गई। वहीं दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।