फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Kondagaon 11th class student attempted suicide in Kasturba Ashram

Kondagaon: कस्तूरबा आश्रम में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, उपचार जारी, हालत गंभीर

Fri, 27 Jan 2023 03:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 03:47 PM IST
सार

केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू का कहना था कि मामले की जानकारी लगते ही पुलिस आश्रम गई थी। जहां पढ़ने वाली छात्राओं से चर्चा की गई।  वहीं परिजनों से पूछताछ के बाद व छात्रा के होश में आने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। छात्रा के होश में आने के बाद जो बयान सामने आएगा उसके बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Kondagaon 11th class student attempted suicide in Kasturba Ashram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक के कस्तूरबा आश्रम में पढ़ने वाली एक 11वीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार को अपने रूम के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रा सफल होती इससे पहले ही रूम में रहने वाली एक अन्य छात्रा ने देख कर अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद छात्रा को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस टीम बालिका का बयान लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई हुई है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए आश्रम की अधीक्षिका किरण नेताम ने बताया कि करतूरबा आश्रम में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के करीब 200 के लगभग छात्राए रहती हैं। शुक्रवार की सुबह रूम की एक छात्रा के शोर शराबा के बाद अन्य छात्राएं रूम में पहुंची। जहां देखा गया की 11वीं की एक छात्रा अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। छात्राओं की मदद से छात्रा के गले का फंदा काटकर उसे नीचे उतरा गया। घटना सुबह 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। घायल छात्रा को अन्य लोगों की मदद से केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी इस मामले की जानकारी परिजनों को होने पर परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र आ गए हैं। 
विज्ञापन

 
केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू का कहना था कि मामले की जानकारी लगते ही पुलिस आश्रम गई थी। जहां पढ़ने वाली छात्राओं से चर्चा की गई।  वहीं परिजनों से पूछताछ के बाद व छात्रा के होश में आने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। छात्रा के होश में आने के बाद जो बयान सामने आएगा उसके बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed