फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Drones monitor mines in Chhattisgarh, hi-tech system implemented to stop illegal mining

CG News: छत्तीसगढ़ में खदानों पर ड्रोन की नजर, अवैध खनन रोकने के लिए हाईटेक सिस्टम लागू

Sun, 19 Apr 2026 06:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Apr 2026 06:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध खनन और ओवर माइनिंग पर सख्ती बढ़ाते हुए खदानों की निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक लागू करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Drones monitor mines in Chhattisgarh, hi-tech system implemented to stop illegal mining
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध खनन और ओवर माइनिंग पर सख्ती बढ़ाते हुए खदानों की निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक लागू करने का फैसला किया है। शुरुआती चरण में पांच ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएंगे, जो एरियल सर्वे और 3डी मैपिंग के जरिए खनन गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


इन ड्रोन की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खनन केवल निर्धारित लीज क्षेत्र में ही हो रहा है या नहीं। डेटा के विश्लेषण से सीमा से अधिक खनन की पहचान तुरंत हो सकेगी।
विज्ञापन


रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर जैसे जिलों में इस तकनीक को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा, जहां अवैध खनन की शिकायतें अधिक मिलती रही हैं।

इसके साथ ही खनिज परिवहन को नियंत्रित करने के लिए 10 प्रमुख मार्गों पर ई-चेक गेट सिस्टम भी शुरू किया जा रहा है। इस डिजिटल व्यवस्था के तहत हर वाहन की जानकारी ऑनलाइन दर्ज होगी, जिससे ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी परिवहन पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज विभाग के अनुसार, इस नई व्यवस्था से रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी और अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed