फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Deputy CM Arun Sao attack on Chhattisgarh bandh: said- Congress has a habit of doing politics on incidents

छत्तीसगढ़ बंद पर डिप्टी सीएम का वार: अरुण साव ने साधा निशाना, बोले- घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत

Sat, 21 Sep 2024 06:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 21 Sep 2024 06:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित लोहारीडीह कांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों में बयान दिया है।

विज्ञापन
Deputy CM Arun Sao attack on Chhattisgarh bandh: said- Congress has a habit of doing politics on incidents
कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद डिप्टी सीएम ने दिया बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित लोहारीडीह कांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों में बयान दिया है। डिप्टी सीएम साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। उनकी बातें सुनेंगे। इसके बाद उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाएगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बंद को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पीआर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत रही है। हमने बार-बार आंकड़े पेश किए हैं, जिसमें अपराधिक आंकड़े घटे हैं। हमारी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कठोर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई की होगी। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम साव ने एसपी और कलेक्टर के ट्रांसफर को लेकर कहा कि कांग्रेस राजनीति कर रही है। सरकार सर्वोच्च कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई भी बड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। इस घटना में कांग्रेस राजनीति करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव में नकारा है। उसके बाद अब कांग्रेस घटनाओं पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। लोहारीडीह कांड को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। लोहारीडीह कांड को लेकर कांग्रेस ने आज 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। इसका असर कबीरधाम जिले में देखने को मिला है। कवर्धा में छत्तीसगढ़ बंद का पूरा आसार रहा। वहीं बाकी जिलों में छत्तीसगढ़ बंद का मिला जुला असर देखने को मिला है।


ये है पूरा मामला 
बीते रविवार 15 सितंबर को इस गांव से पांच किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था। रघुनाथ साहू के परिवार और ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। यह विवाद रौद्र रूप ले लिया। जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। शुरुआती शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। इधर, गांव में आगजनी और हत्या को लेकर पुलिस ने अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार को इन आरोपियों में प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह की कवर्धा जेल में मौत हो गई। इसके बाद पूरा मामला बदल गया। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया। मृतक प्रशांत साहू के शरीर में चोट के निशान मिले। इससे लेकर अब कांग्रेसी राज्य सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस घटनाक्रम के बाद 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कबीरधाम एएसपी विकास कुमार को बुधवार देर रात कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को राजनांदगांव रेंज आईजी ने दो पुलिसकर्मी समेत जंगल रेंगाखार थाना की पूरी की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया है। वर्तमान में गांव में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed