फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   dead body of minor girl was found hanging in rotten condition, was missing since January 31

Balod Crime: सड़ी गली हालत में फंदे से लटका मिला नाबालिग युवती का शव, 31 जनवरी से थी लापता

Thu, 23 Feb 2023 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Feb 2023 09:08 AM IST
विज्ञापन
dead body of minor girl was found hanging in rotten condition, was missing since January 31
बालोद में फंदे से लटकी मिला नाबालिग का शव - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डोंडी थाना इलाके के ग्राम साल्हे की एक छात्रा का शव फंदे पर लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा 31 जनवरी को स्कूल जाने निकली थी। तब से वह लापता थी। चिंतित परिजनों ने इसकी शिकायत छह फरवरी को डोंडी थाने में कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही, लेकिन अब युवती की साड़ी गली अवस्था में फंदे पर लटकी लाश मिली है। लाश देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। युवती की लाश गांव से तीन किलोमीटर दूरी मिली है।
विज्ञापन


डोंडी थाने के प्रभारी कैसी मरई ने जानकारी देते हुए बताया कि साल्हे के पास ही युवती की लाश मिली है। गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चूंकि साल्हे जंगली इलाके है इसलिए परिजनों ने लाश की ओर किसी का ध्यान नहीं दिया, जब कुछ स्थानीय लोग उस रास्ते से गुजरे तो उनकी नजर पड़ी तब जाकर मामले का पता चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में बात आएगी सामने
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पूरा मामला सामने आएगा, जिसको लेकर परिजनों से पूछताछ की जाएगी। लड़की कक्षा 9 वी में पड़ती थी और स्कूल के लोगों से भी बात चीत की जाएगी, पढ़ाई का कोई दबाव रहा या फिर परिवारिक या फिर कोई और बात भी हो सकती है, पूछताछ के बाद ही पूरा मामले खुलेगा। 


पुलिस के साथ एफएसएल भी शामिल
छात्रा की लाश काफी दिन होने के कारण सड़ने की अवस्था में है जिसके लिए फेरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची हुई है मामला पूरा स्पष्ट जांच के बाद हो पाएगा वहीं घटनास्थल पर छात्रा की सायकल भी बरामद की गई है सभी एंगल से मामले की जांच करने की बात पोलिस द्वारा कही जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed