{"_id":"69bcf1fc80eeee9b530489f9","slug":"dead-body-of-a-youth-found-under-mahanadi-bridge-whatsapp-message-suggests-suicide-police-investigating-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: महानदी पुल के नीचे मिला युवक का शव, व्हाट्सएप मैसेज से आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: महानदी पुल के नीचे मिला युवक का शव, व्हाट्सएप मैसेज से आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 20 Mar 2026 12:39 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:39 PM IST
सार
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान पारागांव निवासी 18 वर्षीय प्रेमलाल पाल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, युवक कुछ समय से शारीरिक समस्याओं से परेशान था। बताया जा रहा है कि उसने मौत से पहले अपने भाई को व्हाट्सएप के जरिए अपनी परेशानी भी साझा की थी। यह जानकारी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।
घटना से पहले युवक अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, जबकि उसका दोस्त वहां से आगे बढ़ गया। इसके बाद से युवक का कोई पता नहीं चला, और अगले दिन उसका शव पुल के नीचे मिला। प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।