फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Congress Adhiveshan 2023 Rahul Gandhi addressed the plenary session on the last day

कांग्रेस का अधिवेशन: राहुल गांधी बोले- हमारा सत्याग्रह, भाजपा के ‘सत्ताग्रह’ से जीतेगा; अदाणी मसले पर भी घेरा

Sun, 26 Feb 2023 05:06 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 05:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन का रविवार को आखिरी दिन है। सुबह राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित किया। इसदौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी यादों को बताया, इसके साथ मोदी सरकार पर भी जमकर बरसे।

विज्ञापन
Congress Adhiveshan 2023 Rahul Gandhi addressed the plenary session on the last day
आखिरी दिन राहुल गांधी ने अधिवेशन को किया संबोधित। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन का रविवार को आखिरी दिन है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का सत्याग्रह, भाजपा के ‘सत्ताग्रह’ से जीतेगा। वो सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे, हम सत्य के सहारे लड़ेंगे, और जीतेंगे। उन्होंने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। इस दौरान मैंने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि 'यात्रा' से मुझे बहुत प्यार मिला, 52 साल से मेरा घर नहीं, लेकिन जब कश्मीर पहुंचा तो अपने घर जैसा लगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 किमी चल लूंगा। लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा हमने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई। हमने किसी को झंडा पकड़ने के लिए नहीं कहा। लोग हमसे खुद ही जुड़ते चले गए। ये मोदी अदाणी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है, पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। अदाणी और मोदी एक ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि मोदी और अडाणी का रिश्ता क्या है। देश का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेगें जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेगें कि यह रिश्ता क्या है।

हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं 

राहुल ने कहा कि हमनें ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, हम पीछे नहीं हटने वाले। हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं। देश के लिए खून पसीना बहा देंगे। इस दौरान अधिवेशन में चारो ओर जमकर नारेबाजी हुई।

 लोगों को समझाना हमारा काम है - प्रियंका

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वे लोग जो देश की राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है, उन्हें एक मंच देना हमारा काम है। उनकी आवाज को बुलंद करनाहमारा काम है। वहीं, वे लोग जो यह नहीं समझ रहे हैं, उन्हें भी यह बताना और समझाना हमारा काम है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।


अधिवेशन का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed