{"_id":"69f9ce252aad465e5b02badc","slug":"cm-vishnudev-sai-on-jagdalpur-tour-declared-bastar-naxal-free-supported-pm-modi-s-statement-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय: बस्तर को बताया नक्सल-मुक्त, PM मोदी के बयान का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय: बस्तर को बताया नक्सल-मुक्त, PM मोदी के बयान का किया समर्थन
Tue, 05 May 2026 04:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 05 May 2026 04:32 PM IST
सार
सीएम साय आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी में आयोजित इनोवेशन मेले में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने बस्तर क्षेत्र को लेकर बड़ा दावा किया कि अब पूरा इलाका नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी में आयोजित इनोवेशन मेले में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने बस्तर क्षेत्र को लेकर बड़ा दावा किया कि अब पूरा इलाका नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में दो दिनों के भीतर छह जिलों का दौरा किया है। इस दौरान उन्हें आम जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने सरकार के कामकाज पर संतोष जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर, जिसमें कांग्रेस को ‘अर्बन नक्सलियों का समूह’ बताया गया था, मुख्यमंत्री साय ने समर्थन जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एक वैश्विक स्तर के लोकप्रिय नेता हैं और वे जो भी कहते हैं, सोच-समझकर ही कहते होंगे।
विज्ञापन
वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के फैसले को स्वीकार करना जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि हारने वाले दल अक्सर ईवीएम, चुनाव आयोग या अन्य कारणों को जिम्मेदार ठहराते हैं।