फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Police's major operation successful: 4056 missing people found in 'Operation Talaash'

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान सफल: 'ऑपरेशन तलाश' में 4056 गुमशुदा लोग खोजे गए

Tue, 05 May 2026 05:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 05 May 2026 05:50 PM IST
सार

पुलिस ने गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” में बड़ी सफलता हासिल की है। एक महीने तक चले इस अभियान के दौरान कुल 4056 लापता व्यक्तियों का पता लगाया गया, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Police's major operation successful: 4056 missing people found in 'Operation Talaash'
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” में बड़ी सफलता हासिल की है। एक महीने तक चले इस अभियान के दौरान कुल 4056 लापता व्यक्तियों का पता लगाया गया, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों और नोडल अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के तहत 545 गुमशुदा बच्चों का पता लगाया गया, जिनमें 75 बालक और 470 बालिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा 3511 वयस्कों में 972 पुरुष और 2539 महिलाओं को भी खोजकर सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया।
विज्ञापन


इस अभियान की एक अहम उपलब्धि यह रही कि 182 लोगों को दूसरे राज्यों से खोजकर वापस लाया गया। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मिले लोग शामिल हैं। जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो दुर्ग में सबसे अधिक 683, बिलासपुर में 648 और रायपुर में 426 गुमशुदा लोगों को खोजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी बरामद व्यक्तियों को विधिवत उनके परिवारों से मिलवाया, जिससे आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। इस अभियान को पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed