फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh government takes major decision, strict measures implemented to cut government expenditure

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी खर्चों में कटौती के लिए लागू हुई सख्ती

Sat, 16 May 2026 05:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 May 2026 05:21 PM IST
सार

वित्त विभाग ने सभी विभागों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को मितव्ययिता संबंधी निर्देश जारी करते हुए शासकीय खर्चों में कटौती के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh government takes major decision, strict measures implemented to cut government expenditure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने सभी विभागों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को मितव्ययिता संबंधी निर्देश जारी करते हुए शासकीय खर्चों में कटौती के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


नई गाइडलाइन के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रियों और निगम-मंडल के कारकेड में अब केवल जरूरी वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। सरकारी विभागों को ईंधन खर्च कम करने और वाहन उपयोग में संयम बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों के लिए वाहन पूलिंग व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की दिशा में भी कदम बढ़ाने को कहा है। विदेश यात्राओं पर भी सख्ती लागू की गई है। अब केवल बेहद जरूरी स्थिति में ही विदेश यात्रा की अनुमति मिलेगी और इसके लिए मुख्यमंत्री की पूर्व स्वीकृति जरूरी होगी।

बैठकों और प्रशासनिक समीक्षा में डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों को कहा गया है कि अधिकतर बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएं और भौतिक बैठकें सीमित रखी जाएं।


ऊर्जा बचत को लेकर भी सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। कार्यालय समय के बाद लाइट, पंखे, एसी और कंप्यूटर बंद रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ई-ऑफिस व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए पीडीएफ और डिजिटल दस्तावेजों के उपयोग पर जोर दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खर्च कम करने के लिए IGOT कर्मयोगी पोर्टल के अधिक उपयोग के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed