{"_id":"6489dcdfff88797a850105e7","slug":"chhattisgarh-congress-big-meeting-at-agriculture-minister-ravindra-choubey-s-residence-in-raipur-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री के निवास पर बैठक: सिंहदेव बोले-विपक्ष के कई नेताओं ने किया संपर्क, पर कांग्रेस छोड़कर नहीं जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री के निवास पर बैठक: सिंहदेव बोले-विपक्ष के कई नेताओं ने किया संपर्क, पर कांग्रेस छोड़कर नहीं जाऊंगा
Wed, 14 Jun 2023 08:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:59 PM IST
सार
सिंहदेव ने कहा कि, विभिन्न समूह है, उनके तक पहुंचना है। पार्टी के कैडर, प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि को चिन्हांकित जवाबदारी देना है, इसलिए ये बैठक की गई थी। यह बैठक लगातार चलेगी। यह बैठक 22 जून को हो सकती है।
विज्ञापन
टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ऑपरेशन लोटस को लेकर कहा कि, कई पार्टी के लोगों ने मुझसे संपर्क किया था, लेकिन मैं कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। कृषि मंत्री रवींद्र चौबे के निवास पर हुई कांग्रेस की बैठक से बाहर निकले सिंहदेव ने कहा कि, चुनाव को देखते हुए कभी-कभी किसी के घर में भी बड़ी बैठक हो सकती है। चुनाव के सेटाइजिस है। क्षेत्रों में माइनस प्लस प्वाइंट को जांच कर उस क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहदेव ने कहा कि, विभिन्न समूह है, उनके तक पहुंचना है। पार्टी के कैडर, प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि को चिन्हांकित जवाबदारी देना है, इसलिए ये बैठक की गई थी। यह बैठक लगातार चलेगी। यह बैठक 22 जून को हो सकती है। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे की तबीयत को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि करीब एक महीना पहले मैं उनसे मिला था। उसके बाद अब मिले हैं, तो उनका तबीयत में काफी सुधार दिखाई दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चौबे के निवास में आज महत्वपूर्ण बैठक हुई है। जिस पर संभागीय सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी पहुंचे संभाग में पूरा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि बूथ चलो अभियान में कांग्रेस पार्टी के लगभग 10 हजार नेता जाएंगे। वहां की समीक्षा करेंगे। PCC चीफ मोहन मरकाम ने ऑपरेशन लोटस पर कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सफल नहीं होगी। अरुण साव ने ओम माथुर को बाघ बताया था। इस पर मरकाम ने कहा कि कई बाघ आए और चले गए।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी चुनाव की तैयारी में लगे है। इस बीच आज कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के निवास में बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, कुमारी सैलजा, चरण दास मंहत, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, मोहम्मद अखबर मौजूद रहें। इस बैठक में रविंद्र चौबे की तबीयत की जानकारी लेते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।