फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai announced that half day holiday will be declared on January 22.

Ayodhya Ram Mandir: छत्तीसगढ़ सीएम साय का एलान, 22 जनवरी को 2ः30 बजे तक बंद रहेंगे दफ्तर

Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
सार

साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai announced that half day holiday will be declared on January 22.
मुख्यमंत्री साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। सरकार ने अब छत्तीसगढ़वासियों को अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने का मौका दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी भगवान राम के स्वागत की तैयारी को लेकर काफी उत्सुक हैं। रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए।

वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed