Chhattisgarh Budget 2023: युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन सहित कई का बढ़ा मानदेय
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' के वाक्य के साथ कई संकल्प लिए और उन्हें पूरा किया। हमने इस बजट में गांव, गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं का खास ध्यान रखा है। छत्तीसगढ़ को हमने धान का कटोरा का दर्जा दिलाया है। एक करोड़ साल लाख मीट्रिक टन उपार्जित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने गोबर को गोधन बनाया। जिसकी सराहना पूरे देश में हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार का अंतिम और सबसे बड़ा बजट सोमवार को पेश कर दिया। एक लाख 21 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक के इस बजट में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। इस बार सरकार ने जहां कोई नया टैक्स नहीं लगाया, वहीं लंबे समय से चल रही मांगों को देखते हुए मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, होमगार्ड सहित के मानदेय में वृद्धि की है। खास बात यह है कि युवाओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते का भी एलान किया है। राज्य सरकार ने इसे 'भरोसे का बजट' नाम दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करते हुए कहा कि, जब पहली बार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का पहली बार जनादेश मिला था। तब मैंने इस सदन में कहा था कि जनता को हमसे अपार अपेक्षाएं हैं। उन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना ही हमारा लक्ष्य है। आज मुझे यह कहते हुए संतोष हो रहा है कि जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'भरोसा आपका रहा बरकरार, छत्तीसगढ़ पकड़ रहा तरक्की की रफ्तार'। बजट में निराश्रित पेंशन 350 से बढ़ाकर 500 रुपये, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 6.5 हजार से 10 हजार और सहायिका का मानदेय भी बढ़ाया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा
- शिक्षित बेरोजगारों को 2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना (6800 करोड़ रुपये)
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नगर पंचायत क्षेत्रों के लिये विस्तार
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में 43% की वृद्धि (प्रतिमाह 500 रुपये)
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (38 करोड़ रुपये)
शहरी क्षेत्र
- नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना 1000 करोड़ रुपये
- दुर्ग से नवा रायपुर के लिये लाइट मेट्रो सेवा
- नगरीय क्षेत्र में औद्योगिक पार्क 50 करोड़ रुपये
- कोरबा में नवीन ताप विद्युत गृह 25 करोड़ रुपये
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य
- 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय 807 करोड़ रुपये
- राज्य में 4 नवीन चिकित्सा महाविद्यालय 200 करोड़ रुपये
- डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना 990 करोड़ रुपये
इन सभी का बढ़ा गया मानदेय
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 10,000 रुपये प्रतिमाह
- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 7500 रुपये प्रतिमाह
- आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 5000 रुपये प्रतिमाह
- मितानीनों के लिए 2200 रुपये अतिरिक्त प्रतिमाह
- ग्राम कोटवारों के लिए सेवा भूमि के आधार पर 3000, 4500, 5500, 6000 रुपये प्रतिमाह
- ग्राम पटेलों के लिए 3000 रुपये प्रतिमाह
- मध्याह्न भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों के लिए1800 रुपये प्रतिमाह
- विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों हेतु 2800 रुपये प्रतिमाह
- होमगार्ड जवानों हेतु न्यूनतम 6,300 से अधिकतम 6,420 रुपये प्रतिमाह
- स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष हेतु 750 एवं अशासकीय सदस्यों हेतु 500 रुपये प्रतिमाह
चिकित्सा, शिक्षा और खेल-कूद
- चिकित्सा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनेंद्रगढ़, जांजगीर, कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा।
- 36 शासकीय आईटीआई संस्थानों के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया।
- राज्य रिसर्च फैलोशिप योजना शुरू की जाएगी।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में 700 बिस्तर के एकीकृत भवन के लिए 85 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलेंगे।
- प्रदेश के चयनित अंग्रेजी महाविद्यालयों महासमुन्द, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ में 4 महाविद्यालय भवन निर्माण के साथ ही 23 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना का प्रावधान किया गया।
- झीरम में स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना
- नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी की घोषणा
- रायपुर में खुलेगी विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी
- कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट सेंटर की घोषणा
- छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
- प्रदेश के चयनित अंग्रेजी महाविद्यालयों महासमुन्द, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ में 4 महाविद्यालय भवन निर्माण का प्रावधान
पीएम ग्रामीण आवास के लिए 3238 करोड़ रुपये
पीएम ग्रामीण आवास योजना के लिए बजट में 3238 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की घोषणा की। रीपा का शहरी क्षेत्र में भी स्थापना के साथ उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने की भी घोषणा की।
खेती-किसानी के लिए भी सौगात
राजनांदगांव, रायगढ़ जिले में नवीन उर्वरक प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त सेटअप के लिए प्रावधान किया गया है। रासायनिक एवं जैविक कीटनाशकों की गुणवत्तायुक्त परीक्षण हेतु रायपुर में नवीन प्रयोगशाला की स्थापना का प्रावधान किया गया है। आधुनिक तकनीकों के प्रदर्शन हेतु रायपुर अटल नगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। वहीं, विकासखंड मुख्यालय में कृषकों को गुणवत्ता युक्त पौधे उपलब्ध कराने हेतु अनुसंधान केंद्र की स्थापना हेतु दो करोड़ का प्रावधान किया गया।
राज्य की आर्थिक स्थिति को सर्वेक्षण किया पेश
राज्य की आर्थिक स्थिति को सर्वेक्षण सीएम ने पेश किया। सीएम ने कहा कि चालू वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद में 8% वृद्धि का अग्रिम अनुमान है। केंद्र के 4.1% की तुलना में 4.8% दर से वृद्धि का अनुमान है। राज्य की वृद्धि दर केंद्र से अधिक अनुमानित है। सीएम ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 2022-23 में बढ़ोतरी, 1,33,498 रुपये का अनुमान है।
मुख्यमंत्री धरोहर दर्शन योजना शुरू होगी
सीएम ने मुख्यमंत्री धरोहर दर्शन योजना को शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को राज्य संरक्षित धरोहरों का दर्शन कराया जाएगा। इसके साथ ही कबीरधाम में नवीन जंगल सफारी के लिए दो करोड़, नवा रायपुर के जंगल सफारी के उन्नयन के लिए 11 करोड़ और मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया। राम वन गमन पथ के लिए 2 करोड़ का प्रावधान और सिरपुर विकास प्राधिकरण के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बजट 2023' के ब्रीफकेस पर गोबर पेंट से कलाकारी
गौठान में निर्मित गोबर पेंट से छत्तीसगढ़ महतारी एवं कामधेनु का भित्तिचित्र ब्रीफकेस पर उकेरा गया है। सीएम भूपेश बघेल ने ब्रीफकेस के साथ फोटो खिंचवाई। यह पहली बार है जब राज्य में ई-बजट पेश किया गया है।