फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh BJP taunts on CM Bhupesh new programme dialogue with youth

'फिर सुनने को मिलेगा ऐ लड़की नेतागिरी मत कर, कभी तेरे बाप ने माइक पकड़ा है': रवि भगत ने CM भूपेश बघेल पर कसा तंज

Tue, 11 Jul 2023 06:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 06:27 PM IST
सार

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है। नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला गरमाता जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद अब युवाओं से सीधे संवाद का कार्यक्रम होना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP taunts on CM Bhupesh new programme dialogue with youth
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है। नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला गरमाता जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद अब युवाओं से सीधे संवाद का कार्यक्रम होना है। इस नए कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सीएम भूपेश पर तंज कसा है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि कथित भेंट मुलाकात वास्तविक रूप से डांट डपट कार्यक्रम की तरह एक बार फिर छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुनने मिलेगा कि 'ऐ लड़की नेतागिरी मत कर' और यह भी सुनने को मिलेगा कि 'कभी तेरे बाप ने माइक पकड़ा है'। 

विज्ञापन




उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घूम-घूम कर पूरे छत्तीसगढ़ के युवा बेटे-बेटियों का भरपूर अपमान कर चुके हैं। अब और कौन सी कसर बाकी रह गई जो अब फिर से युवाओं को डांटने-डपटने का दौर शुरू कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रायोजित कार्यक्रम का वह वायरल वीडियो देखा है। इसमें किस तरह प्रशिक्षण दिया जाता है कि जनता के सामने मुख्यमंत्री क्या-क्या पूछेंगे और किस तरह से कौन से जवाब देने हैं। 
विज्ञापन




'जिनके भाग्य पर स्याही उड़ेल दी उनसे मिलें सीएम भूपेश'
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो प्रायोजित युवाओं से नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उन युवाओं से मिलें, जिनके भाग्य पर उन्होंने स्याही उड़ेल दी हैं। उन युवाओं से मिलें जो बेरोजगारी, तंगहाली से अवसाद के शिकार होकर नशे और गलत रास्ते पर जा रहे हैं। उन उच्च शिक्षित युवाओं से संवाद करें जो बड़ी बड़ी डिग्रियां हासिल करने के बाद सौ से भी कम भृत्य पद के  लिए सवा दो लाख की संख्या में आवेदन करते हैं। युवा मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि साढ़े चार साल में पांच लाख नौकरियां क्या कांग्रेस में बांट दीं, क्योंकि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तो यह नौकरी मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'10 लाख बेरोजगार युवाओं को बकाया भत्ता कब मिलेगा'
उन्होंने सरकार से पूछा कि मनरेगा के आंकड़े तक नौकरी में क्यों जोड़ दिए। वे पूछना चाहते हैं कि साढ़े 4 साल से वह बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दिया, जिसका वादा किया गया था?  वे पूछना चाहते हैं कि 10 लाख बेरोजगार युवाओं का बकाया भत्ता कब मिलेगा, वे जानना चाहते हैं कि बेरोजगारी भत्ता के हकदार क्यों छांट दिए। क्या मुख्यमंत्री पीएससी और व्यापमं के घोटालों के सवालों के जवाब दे पाएंगे? क्या ऐसे सवालों का सामना कर पाएंगे? यदि हिम्मत है तो भूपेश बघेल अपने प्रायोजित सिलेबस के बाहर के सवालों के जवाब दें। तभी युवाओं से सार्थक संवाद होगा। अन्यथा यह कार्यक्रम भी डांट- डपट-दुत्कार कार्यक्रम में बदल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed