फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh BJP President Arun Saw On Arrest Of Delhi AAP Leader Manish Sisodia

'मंत्रियों का इस्तीफा भ्रष्टाचार पर जीत': BJP प्रदेश अध्यक्ष साव बोले-सिसोदिया को जमानत नहीं मिलना आप पर तमाचा

Wed, 01 Mar 2023 03:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Mar 2023 03:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यहां भी भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों को उनके कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ रहा है।  जनता भी इन भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए बेताब है और कानून तो अपना काम कर ही रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP President Arun Saw On Arrest Of Delhi AAP Leader Manish Sisodia
छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि, सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलना आप के मुंह पर तमाचा है। वहां के मंत्रियों का इस्तीफा भ्रष्टाचार पर भाजपा की जीत है। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली में मनीष सिसोदिया को लेकर हुए घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लगातार लड़ाई लड़ रही है। जिसके फलस्वरूप केजरीवाल सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन नौ महीने से जेल की हवा खा रहे हैं और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी गिरफ्तार हुए हैं। आज हुआ इन दोनों भ्रष्ट मंत्रियों का इस्तीफा भाजपा की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की एक बड़ी जीत है। भाजपा लड़ती रहेगी। जनता की आवाज उठाती रहेगी। भ्रष्टाचारी कितना भी चिल्लाए, पर अंत में जीत सत्य की ही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed